सूरत के रहने वाले 18 साल के यश शाह देखने में सामान्‍य लड़कों जैसे हैं, लेकिन यह अपने शरीर से ऐसे करतब दिखाते हैं। जिन्‍हें देख लोग हैरान हो जाते हैं। यह अपने शरीर को बिल्‍कुल रबड़ जैसा घुमाते हैं। ऐसा लगता है कि इनके शरीर में हड्डियां ही नहीं हैं।

यश शाह अपनी गर्दन को करीब 180 डिग्री तक आसानी से घुमा देते हैं। इसके अलावा यह अपने हाथ-पैरों को करीब 360 डिग्री तक आसानी से मोड़ देते हैं। जिस समय यह अपने शरीर को मोड़ते हैं उस समय इनके चेहरे पर दर्द नही दिखता है। यश को उनके इस अजूबे कारनामे की वजह से सूरत में लोग रबड़ ब्‍वॉय नाम से बुलाते हैं। इसके अलावा यह सोशल मीडिया पर भी हमेशा छाए रहते हैं। इनके अब तक कई वीडियो भी आ चुके हैं। जिसमें यह शरीर को ऐंठते दिखते हैं।

साइंस के छात्र यश 12वीं क्लास में पढ़ते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह इस करतब के साथ अपनी पढा़ई को जारी रखे हैं। यश अपनी इस कला के लिए अमेरिका के कन्टॉर्शनिस्ट डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ को रोल मॉडल मानते हैं। यश पिछले करीब 3 साल से कन्टॉर्शनिस्ट डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ के यूट्यूब विडियोज देखते हैं। इसके अलावा टीवी व इंटरनेट से भी वह काफी मदद लेते हैं। वह अपना नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल कराना चाहते हैं।

इतना नहीं रबड़ ब्‍वॉय यश शाह लुधियाना के रहने वाले 17 साल के जसप्रीत सिंह का हाइपर फ्लेक्सिबिलिटी का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। हाल ही में जसप्रीत सिंह को मोस्‍ट फ्लेक्सिबल इंडियन के टाइटल से नवाजा गया है।

No more articles