मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है, हाथ लगाओगे तो डर जाएगी, बाहर निकालोगे तो मर जाएगी। यह कविता हम सबने बचपन में पढ़ी थी लेकिन कभी सोचा है कि लोग वाकई में इस छोटे से जीव को तड़पाते हुए खाएंगे ? शंघाई में एक रेस्टोरंट है जहां फ्रैश मछली को जिंदा ही पकाया जाता है, उसकी स्किन छीली जाती है, उसके आधे शरीर को फ्राई किया जाता है और परोसते वक्त उसे ज़िदा रखा जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भूख नहीं दया आएगी।

विश्व में कई लोग मांसाहारी हैं। मुर्गा, बकरी, मच्छी खाना एक आम बात है लेकिन किसी ज़िंदा जीव को तड़पाते हुए खाना कोई शान की बात नहीं है।

No more articles