शादी से जुड़ी आपने कई अनोखी परंपराए सुनी होंगी। भारत में एक ऐसा गांव है जहां शादीशुदा महिलाएं 5 दिनों तक बिना कपड़ों के रहती हैं। यह रिवाज हिमाचल के पीणी गांव में सालों से चला आ रहा है।

मणिकर्ण घाटी में स्थित इस गांव में ये रिवाज है कि शादीशुदा महिलाएं पांच दिन तक बिना कपड़ो के रहती है और केवल ऊन से बने पट्टू ही ओढ़कर तन ढ़कती हैं। वहीं इस दौरान पुरुष शराब नहीं पी सकते। साल के पांच दिन तक पति-पत्नी एक दूसरे से हंसी मजाक तो दूर एक दूसरे से बात भी नहीं कर सकते। दोनो को आपस में बिल्कुल अंजान बनकर रहना होता हैं। इस दौरान महिलाएं पुरुषों के सामने भी नहीं आतीं।

दरअसल ये लोग अगस्त की 17 से 21 तारीख को काला महीना मनाते हैं। इस दौरान महिलाएं इन परंपराओं का पालन करती हैं। इन लोगों का कहना है कि लाहुआ घोंड देवता जब पीणी पहुंचे थे तो उस दिन राक्षसों का आतंक था, लेकिन देवता के पीणी में पावं रखते ही राक्षसों का विनाश हो गया। जिसके बाद से यह परंपरा शुरू हुई।

No more articles