तीनों भाई लड़की पर हैवानों की तरह टूट पड़े, किया गैंगरेप और बना ली अश्लील क्लिप फिर… , तीन भाइयों ने युवती के साथ पहले गैंगरेप किया। उसके बाद उन्होंने जो खेल खेला, युवती जीते जी मर गई और उसकी जिंदगी तबाह हो गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जोधेवाल इलाके की रहने वाली एक युवती से सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता इंसाफ के लिए छह माह तक पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर काटती रही। अब जाकर मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसके बाद पति हैप्पी, दोनों देवर अरुण और विक्की ने उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता का आरोप है कि मामले में उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। वह लगातार थानों के चक्कर काटती रही। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अब छह महीने बाद जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की थी।

मगर लगातार चक्कर काटने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ 12 अप्रैल को मामले का स्टेटस पता करने के लिए वुमन थाने गई थी। जहां पुलिस मुलाजिमों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया, उल्टा उसे ही परेशान करने लगे थे। इससे हाताश होकर पीड़िता ने तब लक्कड़ पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया था। थाना जोधेवाल के जांच अधिकारी सुलक्षण सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों की जांच के बाद तीनों भाईयों पर मामला दर्ज किया गया है। अभी अरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

आरोपियों की पहचान न्यू कैलाश नगर निवासी हैप्पी विज, अरुण विज और विक्की विज के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर 2016 में हैप्पी और अरुण ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया। पीड़ित का कहना है आरोपी युवकों के परिवार वालों ने पीड़िता के परिवार से बात की। कहा कि उसके दो बेटों में से एक उसकी बेटी से शादी कर लेगा। सके बाद उन्होंने अदालत में एक एप्लीकेशन दी और कोर्ट ने युवक को शादी के लिए दो घंटे की छुट्टी दे दी। आरोपी हैप्पी ने पीड़िता से शादी कर ली। मगर आरोपी के परिवार वालों ने उसे घर ले जाने से मना करते हुए कहा कि पहले वह केस कैंसिल कर बेटे को जेल से बाहर निकलवाए। फिर उन्होंने अदालत में इसके लिए प्रार्थना पत्र दाखिल कर केस खारिज करा दिया। इस तरह आरोपी युवक जेल से बाहर आ गया।

पीड़िता ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद हैप्पी के घरवाले उसे ले गए। उसके बाद वे उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। हैप्पी और उसके परिवार वालों ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। उसने इंकार कर दिया तो ससुराल वाले और हैप्पी परेशान करने लगा। फरवरी 2017 में उसका पति हैप्पी, उसे अपने साथ एक दोस्त की फैक्टरी में ले गया। जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई।

No more articles