मरने के बाद कुछ घंटों में वापस ज़िंदा हो जाने के किस्से कई बार देखे व सुने गए हैं। लेकिन मरने के 40 साल बाद भी अगर कोई ज़िंदा वापस अपने घर अजाए तो आप क्या कहेंगे? यकीनन यह बात काफी डराने वाली है लेकिन ऐसा सच में हुआ है। दरअसल कानपुर के बिधनू में कस्बे में एक ऐसा प्रकरण सामने आया है, जिसके बाद से सिर्फ कस्बा नहीं जिले में खलबली मच गई है। इस कस्बे में एक महिला जिसका लगभग 40 साल पहले अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वापस आगयी है।

सुनने में यह किस्सा थोड़ा फिल्मी ज़रूर लगता है लेकिन वास्तविक घटना में जिस महिला का ज़िक्र किया जारहा है उसकी मौत 40 वर्ष पहले सांप के काटने से हो गई थी। इससे सब अचंभित हैं। बिधनू के इनायतपुर गांव की विलासा देवी की कहानी आसपास के गांवों में जिसने भी सुनी वह उन्हें देखने पहुंच गया। दिनभर उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा। 32 वर्ष की विलासा देवी को जिन लोगों ने गंगा में प्रवाहित किया था, उन लोगों ने भी उनकी पहचान कर ली। सांप के काटने के बाद लंबे समय तक उनकी याददाश्त गायब रही।

1 2 3 4 5
No more articles