इंसान के दिमाग की सनक उसे हैवान बनाने में समय नहीं लगाती। हैवानियत की सारी हदें पार करता हुआ एक मामला सामने आया है मुंबई के एक इलाके से जहां एक शख्स ने सनक में आकर अपने पत्नी को सरेआम चाकुओं से गोद डाला। दरअसल यह घटना पुणे के सटे मोशी इलाके की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी मुताबिक फिरोज अली शेख नाम के शख्स की शादी फरहाना से हुई थी। शादी के बाद फिरोज हमेशा फरहाना के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते वह अपनी मां के पास मुंबई चली गई। एक दिन फिरोज अपनी पत्नी फरहान को घूमने ले जाने के बहाने मोशी परिसर के खुले मैदान में ले गया और उस पर चाकू से हमला किया। अपनी जान बचाने के लिए पत्नी ने नागरिकों से मदद के लिए गुहार लगाई। नागरिक महिला की मदद के लिए पहुंचे, आरोपी पति के हाथ में चाकू था और वो लोगों को भी धमकी दे रहा था कि यह हम दोनों के बीच का मामला है जो भी हमारे बीच में आएगा उसका भी खून करने की धमकी दे रहा था। नागरिकों ने घटना को रखते हुए तुरंत पुलिस इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद नागरिकों और पुलिस ने फिरोज को बातों में उलझा कर रखा और किसी तरह से पत्नी को छुड़वाया। आरोपी पति को धारा 307,504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।

No more articles