हाई हील्स के शौक ने कटवा दिये पैर। जी हां एक लड़की को हील्स पहनने इतना पसंद था की अपना इस शौक के पूरा करने के लिए उसने अपना पैर ही कटवा दिये।

पैर कटवाने के बाद वो अब मनचाही हाई हील्स पहनने लगी है। दरअसल जन्म के समय से ही इस लड़की को क्लब फुट नाम की बीमारी थी। जिससे उसका एक पैर मुड़ा हुआ और अविकसित था। इस वजह से वो हाई हील्स के सैंडल नहीं पहन पाती थी।

16 साल की उम्र में उसके पैर के 5 ऑपरेशन हुए। इससे पैर को आराम तो मिला लेकिन हाई हील्स पहनने की ख्वाहिश पूरी न हो पाई।

जब वो 17 साल की थीं तो इसी पैर की वजह से उसे सामूहिक नृत्य के दौरान अपमानित होना पड़ा था। वो बताती है कि ‘कपड़े और फैशन मेरा पहला प्यार है। इसलिए ये अपमान मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था।

हाई हील्स के शौक ने कटवा दिये पैर

source

24 जून 2009 को उसके पैर काट दिए गए। लेकिन 5 महीने तक उसके घाव न भर पाए। इस दौरान वो बहुत डिप्रेशन में आ गईं। अगस्त में जब नकली पैर लगाया गया तो उसे राहत मिली और वो नकली पैरो पर हील्स पहनने लगी।

No more articles