शादी का झांसा देकर 100 से अधिक लड़कियों की इज़्जत लूट चुका है ये शख्स , पुलिस ने दस साल में 100 से ज्यादा नाम बदले और कई लड़कियों को शादी का झांसा देने वाले 28 साल के एक ठग को गिरफ्तार किया है। वह सिर्फ लड़कियों का शोषण ही नहीं करता था, बल्कि उनके पैसे और गहने लेकर फरार हो जाता था।

सदात मुश्ताक खान जब महज 18 साल का था, तब से उसने लड़कियों से शादी करने का वादा करके उन्हें प्रेम जाल में फंसाना और ठगना शुरू कर दिया था। बीते दस साल में उसने राज्यभर में करीब 100 महिलाओं को धोखा दिया।

उत्तर-पूर्वी डीसीपी पीएच हर्षा ने बताया कि सदात ने 2007 में महिलाओं को धोखा दिलाना शुरू कर दिया था। उसने पुलिस के बताया कि वह अब तक करीब 75 से लेकर 100 महिलाओं तक को अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि जितने भी पीड़ित हैं, वे सामने आएं।

उन्होंने कहा कि पिछली गर्लफ्रेंड से मिले पैसे को वह अपने अगले शिकार पर खर्च करता था और यह सिलसिला चलता रहता था। वह उन होटल, रिसॉर्ट्स और शॉपिंग मॉल जैसी जगहों पर जाने से बचता था, जहां वह अपनी पूर्व प्रेमिका को ले गया होता था।

हर बार वह नए नाम, नए फोन नंबर, नए पते और नई पहचान के साथ लड़कियों से मिलता था। मगर, उनकी किस्मत पिछले हफ्ते दगा दे गई, जब धोखे का शिकार हुई एक महिला की शिकायत के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं के प्रोफाइल के हिसाब से सदात खान खुद को टेकी, व्यापारी, मल्टीनेशनल कंपनी का सीईओ या सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों का इंतजार करने वाला सरकारी कर्मचारी, धनी उद्यमी के बेटे के रूप में खुद को पेश करता था।

पुलिस ने बताया कि वह महिलाओं से मिलने के बाद उन्हें शादी करने का वादा करता और उन पर काफी पैसे खर्च कर उनका विश्वास जीत लेता था। बाद में आपात स्थिति का हवाला देकर वह महिलाओं से पैसे या सोना लेकर फरार हो जाता था।

सदात के शिकार ज्यादातर पीड़ित पुलिस के पास शिकायत करने नहीं जाते थे, लिहाजा वह इसते समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। मगर, उसने उत्तर-पूर्व बेंगलुरु के पास येलहंका में जिस महिला को हाल ही में शिकार बनाया, उसने पुलिस में बलात्कार की शिकायत कर दी।

 

No more articles