ऑस्ट्रेलिया में एक 50 साल की महिला ने अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ शराब के नशे में हाथापाई की। हाथापाई इस कदर बढ़ गई कि महिला ने अपने ब्वॉयफ्रैंड के गुप्तांग के निचले हिस्से को फाड़ डाला।

पुलिस ने बताया कि महिला (50) और उनका ब्वॉयफ्रैंड (57) साथ में कई घंटो तक शराब पीते रहे तभी अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गई कि बात झगड़े में बदल गई। झगड़े में महिला ने ब्वॉयफ्रैंड के गुप्तांग के निचले हिस्से को फाड़ डाला।

पीड़ित ब्वॉयफ्रैंड को तुरंत ही पास के अस्पताल ले जाया गाया। पीड़ित की हालत इतनी नाज़ुक थी कि उनकी सर्जरी करना आवयशक हो गया। महिला को गिरफ्तार करके बुनबूरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ले जाया गाया और गैरकानूनी ढंग से घायल करने के आरोप में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No more articles