बीमारी की वजह से हाथ-पैर अब काम नहीं करते हैं। साथ ही अपनी बेटी के जीवन के बारे में कुंती की मां ने बताते हुए कहा कि 8 साल पहले कुंती बिल्कुल स्वस्थ थी। इसी बीच उसके पैर में कुछ दिक्कत हुई। उसकी विधवा मां तिलका देवी बेटी को लेकर रांची के एक बड़े डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने बच्ची का ऑपरेशन करने की सलाह दी। तिलका देवी ने कर्ज लेकर बच्ची का ऑपरेशन करवाया था। लेकिन इसके बाद वो एक जिंदा लाश बनकर रह गई। चार फुट लंबी कुंती का शरीर धीरे-धीरे सिकुड़ने लगा। हाथ-पैर गलत तरीके से मुड़ने लगे। आज वह सिकुड़कर दो फुट की रह गई है। आज वो उठ-बैठ नहीं सकती है। तिलका देवी के अनुसार कमाई का उनके पास कोई जरिया नहीं है। क्षेत्र के नेताओं से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी कोई मदद नही की।

1 2
No more articles