इन दिनों सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता अमरीश का डायलॉग ‘आओ कभी हवेली पे’ काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस डायलॉग और अमरीश पुरी की तस्वीर के साथ लोग एक से एक रोचक मेमेज़ शेयर कर रहे हैं। इसी डायलॉग को लेकर एक वीडियो यू ट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की लड़कों से से हवेली पर आने का इनविटेशन देती नजर आ रही है।

वीडियो में इस लड़की के साथ एक लड़का भी है। जो की लड़कियों को हवेली पर आने का इनविटेशन दे रहा है। लड़के किसी लड़की के मुंह से ऐसी बातें सुनकर हैरान हो जाते हैं। कुछ लड़के तो तैयार हो जाते हैं लेकिन बहुत से ऐसे भी थे जो लड़की को साफ मना कर देते हैं। ऐसा ही कुछ लड़के के साथ भी होता है। उसे भी लड़कियों से बड़े अजीब से रिएक्शन्स मिलते हैं। आपको बता दें ये एक प्रैंक वीडियो है। इसे यूट्यूब पर लव रुद्राक्ष नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। दो दिनों में इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों के बेहद मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।

No more articles