आज के दौर में ऑपरेशन करके किसी भी लड़की को लड़का बनाना या फिर लड़के को लड़की बनाना कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है। लेकिन अगर आपसे कोई लड़का कहे कि वो रात को सोते हुए आओने आप से ही लड़की बन गया तो क्या आप यकीन करेंगे।

ज़ाहिर सी बात है आप इस बात को नकार देंगे। लेकिन ऐसा सच में हुआ है। मामला बांग्लादेश का है जहां एक परिवार ने दावा किया है कि उनकी एक बेटी को भूत ने बेटा बना दिया।

इस परिवार ने यह भी दावा किया है कि भूत ने उनकी बेटी के शरीर में पुरुष अंग विकसित कर दिये हैं। इस खबर के गांव में फैलते ही लोग उस युवती को देखने इस परिवार के घर उमड़ पड़े। सारा गांव इस घटना के बाद से ही सकते में आगे है।

जब इस घटना की चर्चा आसपास के इलाकों में भी फैलने लगी तो पुलिस के कानों में भी पड़ी और उन्‍हें किसी साजिश का संदेह हुआ। अपने शक की पुष्‍टि करने के लिए पुलिस उस परिवार में पहुंची और लड़की की चिकित्‍सीय जांच करवाने के आदेश दिए।

जांच में पता लगा कि परिवार ने लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए झूठी अफवाह फैलायी थी और लोगों को गुमराह किया था। दरसल लड़की के लिंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। धोखा देने के लिए लड़की कमर पर नकली पुरुष अंग बांधा गया था। सूचना है पुलिस ने इस झूठे परिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

No more articles