दोनों फीडरों से सुबहा तक धुंए का गुबार उठ रहा था। धमाका होने की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों को फीडर में 33 केवी के इनकमिंग फीडर में मरा हुआ एक चूहा मिला। उसकी वजह से 33 केवीए का इंसुलेटर जल गया। मेन ट्रांसफार्मर नंबर दो का केबल भी जल गया। कर्मचारियों ने रात में ही दोनों फीडरों को खोल कर सफाई की। रात भर मरम्मत होती रही। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

1 2
No more articles