अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। शुक्रवार को जिवदया चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉक्टरों तब दंग रह गए जब इलाज के लिए लाई गई गाय के पेट में से लगभग 100 किलो कचरा निकला जिसमें आईरन नेल्स, प्लास्टिक बैग और मोजे शामिल थे। जिवदया चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्तिक शास्त्री ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि, ‘गाय को साबरमती क्षेत्र से रेस्क्यू कर इलाज के लिए ट्रस्ट अस्पताल में लाया गया था।

इसे भी पढ़िए- त्वचा की खूबसूरती निखारने में मददगार है गुड़

इलाज के दौरान डॉक्टरों को एहसास हुआ कि गाय गर्भवती है और कमजोर है। वह गाय चलने में भी सक्षम नहीं थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने गाय को ओपरेट करने का निर्णय लिया। आपरेशन के दौरान, गाय के पेट में से तीन बाल्टी कचरे निकला। जिसमें कीलों से लेकर तोरों का अंबार निकाला गया। इतना ही नहीं डॉक्टरों को गाय के पेट में से मोजे, कपड़े के टुकड़े और यहां तक कि प्लास्टिक की थैलियां जिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

इसे भी पढ़िए- एड्स से बचाएगा गाय का दूध

शास्त्री ने आगे बताया कि यह पहली बार नहीं है कि गाय के पेट में से इस तरह के प्लास्टिक कचरा निकला है। इससे पहले भी हमें गाय के पेट से 25-40 किलो के आसपास प्लास्टिक निकला था। उन्होंने बताया, नियमों के अनुसार 4 माइक्रोन से नीचे प्लास्टिक की थैलियों पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित लगा रखा है।

No more articles