आज हम आपको जिस गाय के बारे में बताने जा रहे है वो दिखने में दूसरी गायों की तरह ही है लेकिन वो बाकी दूसरी गायों से बहुत ही अलग है। इस गाय के अलग होने की खास वजह जो है उसे जानकर आप दंग रह जाएगे। चलिए बताते है इस गाय के बारे में, क्या है इसमें खास।

इस गाय का नाम ईस्टसाइड लेविसडेल गोल्ड मिस्सी है। और यह हॉल्स्टीन नस्ल की गाय उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली गायों में से एक है। यह गाय आज के समय में दुनिया की सबसे अमीर गाय कही जा रही है।

आपको बता दे कि इन गायों की शारीरिक क्षमता ही इन्हें अमीर बनाती है। दरअसल इस नस्ल की ज्यादातरय गाय अपनी निश्चित समयावधि में लगभग 9,700 लीटर दूध देती है। इसीलिए जब इस नस्ल की गाय को नीलाम किया गया तब इसे खरीदने के लिए व्यापारी ज्यादा से ज्यादा कीमत देने को तैयार थे। इस गाय की अंतिम बोली 3.23 मिलियन डॉलर यानि की भारतीय रूपयों के हिसाब से लगभग 22 करोड़ लगाई गई थी। गाय की इतनी महंगी कीमत जानकर आप भी हैरान हो गए होंगे।

No more articles