धूम धाम से जिंदा लोगो को दफना दिया जाता है, क्यों हो गए ना आपके होश लेकिन हम कोई मज़ाक नहीं कर रहे हैं बल्कि ये सच है एक ऐसा भी है जहां लोगो को जिंदा दफ़ना दिया जाता है।

ये दुनिया बहुत ही अतरंगी है यहां कई अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलती है लेकिन एक परंपरा ऐसी है जिसके बारे में जानकर आप सहम जाएंगे। इस परंपरा में जिंदा इंसान को जमीन में दफना दिया जाता है। हम बात कर रहे है क्यूबा के बूजी फेस्टिवल की जहां फेस्टिवल में जिंदा व्यक्ति को दफना दिया जाता है। इसमें किसी एक आदमी को ताबूत में बंद कर दिया जाता है और उसे शहर की सड़कों मुर्दों की तरह घुमाया जाता है।

ताबूत के पीछे-पीछे उसके रिश्तेदारों और दोस्तों समेत दर्जनों की भीड़ चलती है। सभी लोग शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते गाते चलते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सफेद बालों वाली एक महिला उस शख्स की विधवा बनती है। वो औरत उस व्यक्ति का हर वो काम करती है जो एक विधवा को करनी चाहिए। क्यूबा में ये त्योहार पिछले 30 सालों से मनाया जाता है। इसका नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है। वैसे तो ये त्योहार किसी को ‌जिंदा दफनाने के लिए होता है लेकिन यहां के नजारे को देखकर आपको लगेगा जैसे कोई शादी हो रही हो।

इस अजीबो गरीब त्यौहार की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। इसे स्‍थानीय कार्निवाल के समाप्त होने और एक नए जन्म के संकेत के आधार पर देखा जाता है और लोग इसे बेहद मजेदार तरीके से मानते हैं।

No more articles