भूख के कारण एक अजगर इंसानों की बस्ती में जा पहुंचा औऱ वहां उसने अपना शिकार एक बकरी को बनाया, अजगर बकरी को निगल ही रहा था कि तभी वहां उसका मलिक पहुंच गया और उसने अजगर के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी।

ये घटना फ्लोरिडा की है,जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए लहुलूहान अजगर खाना छोड़, वहां से भाग गया। लेकिन अपने पीछे एक बहस का मुद्दा भी छोड़ गया।

जैसे ही यह वीडियो लोगों के बीच आया, सभी दो गुट में बंट गए। कुछ का कहना था कि गोली चलाने वाले स्कॉट डेम्स गलत थे क्योंकि सांप वहीं कर रहा था जो उसके पापी पेट के लिए जरूरी था। वहीं दूसरी तरफ कुछ का मानना है कि अजगर के वहां होने से अन्य जानवरों और इन्सानों की ज़िंदगी पर भी खतरा मंडरा सकता था।

आप भी देखें रोंगटे खड़े कर देने वाले यह वीडियो

No more articles