एक लड़की की सुन्दरता क्या कर सकती है, इसका अंदाज शायद ही आपको होगा। हम आपको आज एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक लड़की की सुंदरता ने न केवल उसके परिवार को बल्कि 84 गांव को रातों रात उजाड़ दिया था। आप के मन में यह सवाल जरुर आया होगा की एक लड़की को देखते ही सब कुछ कैसे उजड़ सकता है। लेकिन यह एक सच भी है की वहां ऐसा हुआ।

beauty

राजस्थान के जैसलमेर शहर से 25 किमी की दूरी पर स्थित कुलधारा गांव है, जिसे आज इस गांव को एक डरावना गांव माना जाता है। ये ब्राह्मणों का गांव था, जहां की एक सुंदर लड़की पर वहां के एक शख्स की नजर पड़ी तो देखते ही देखते सब कुछ उजड़ गया। यह गांव शापित माना जाता है। भानगढ़ के किले की तरह यह गांव भी अचानक ही एक रात में वीरान हो गया था। उसके बाद से इस गांव में कोई भी बस नहीं पाया।

lafda tv

इस गांव के वीराने में भी भानगढ़ के किले की तरह एक खूबसूरत लड़की की दास्तान छुपी हुई है। माना जाता है कि 1825 के आसपास कुलधारा पालीवाल ब्राह्मणों का गांव हुआ करता था। पालीवाल ब्राह्मणों के पूर्वजों का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि पालीवाल ब्राह्मण इनके पुरोहित हुआ करते थे। लेकिन यह घटना तब की है, जब पालीवाल किसान हुआ करते थे। यह कृषि के अलावा भवन निर्माण कला में निपुण थे। राज्य के दूसरे गांवों से यह गांव खुशहाल और संपन्न हुआ करता था।

No more articles