यहां मौत का खेल खेलते हैं लोग और तो और देखते ही जान से मार देते हैं इस आइलैंड के निवासी सुनकर ही रूह कांप देने वाली ये खबर सच है। भारत के पास यह एक ऐसा आइलैंड जहां लोग नर भक्षी है वो दूसरे लोगो को देखते ही खा जाते हैं।

आकाश से अगर नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड द्वीप का नजारा लिया जाए तो यह किसी भी सामान्य आइलैंड की तरह एकदम शांत और खूबसूरत है। लेकिन फिर भी यहां कुछ ऐसा है जिससे ना तो पर्यटक और ना ही मछुआरे इस द्वीप पर जाने का साहस जुटा पाते हैं। शायद वे भी ये बात जानते हैं कि अगर एक बार यहां पहुंच गए तो कभी वापस नहीं आ पाएंगे। इस द्वीप पर रहने वाले सेंटिनल आदिम जनजाति अपनी एक अलग दुनिया बसा चुके हैं, जहां किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप वे बर्दाश्त नहीं कर पाते।

इतना ही नहीं टूरिस्ट के अलावा मछुआरों के लिए भी यह आइलैंड बेहद खतरनाक है। 2006 में यहां के जनजातियों ने कई मछुआरों को मार डाला था। इससे पहले भी कई बार ये हिंसा कर चुके हैं। हालांकि, ये जनजाति करीब 60,000 सालों से रह रही हैं।

इन लोगों को Lost Tribe भी कहा जाता है। कुछ रिपोर्टों में इसे दुनिया की सबसे अलग-थलग रहने वाली जनजाति करार दिया गया है। बंगाल की खाड़ी के पास स्थित इस आइलैंड के लोगों की जिंदगी में भारत सरकार भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहती।

यहां के निवासी सन 2004 में हिंद महासागर में आए भूंकप और उसके बाद उठी भयानक सूनामी लहरों के तूफान को भी झेल गए। भारत सरकार को उनकी चिंता थी कि आधुनिकता से दूर इन निवासियों का क्या हुआ होगा।

इसलिए उनकी खोज-खबर लेने के लिए तूफान के तीन दिनों के बाद भारत सरकार का एक हेलिकॉप्टर ने नार्थ सेंटिनेल आईलैंड के ऊपर उड़ान भरी। लेकिन वहां के मूल निवासियों ने हेलिकॉप्टर को देखते ही उस पर पत्थरों और तीरों की बरसात कर दी।

देखिये वीडियो

No more articles