12 शेरों ने घेर रखा था महिला को, और उसी वक्त महिला ने बच्चे को दे दिया जन्म , लोग शेर को देखकर ही डर जाते हैं लेकिन एक बच्चा ऐसा है जिसने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 12 शेरों के बीच इस दुनिया में कदम रखा। मामला गुजरात का है जहां एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया और जब यह सब हो रहा था तब एंबुलेंस को 12 शेरों के झुंड ने घेर रखा था।

बच्चे के जन्म के बाद उसे वॉर्मर में रखा गया और फिर धीरे-धीरे शेरों ने वहां से हटना शुरू किया। इसके बाद ड्रायवर ने भी एंबुलेंस को धीमी रफ्तार से वहीं से निकाला।

खबरों के अनुसार घटना गुजरात के गिर स्थित जंगलों की है। गिर के अमरेली जिले की रहने वाली मंगूबेन मकवाना नाम की महिला को 29 जून को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन रास्ते में गिर का घना जंगल और अंधेरी रात थे।

जब एंबुलेंस जंगल से गुजर रही थी तब उसे 12 शेरों ने घेर लिया। इसके बाद एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी और मंगूबेन ने इसी में बच्चे को जन्म दिया। अमरेली के 108 अपातकालीन प्रबंधन कार्यकारी अधिकारी चेतन ने बताया कि घटना गुरुवार रात ढाई बजे की है।

No more articles