पति के सामने ही पत्नी बैठी अपने प्रेमी के साथ बाइक पर और उड़न छू हो गई , जौनपुर के हौज गांव के एक पुरवे में सोमवार को एक विवाहिता पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गई। घंटों पंचायत हुई लेकिन उसने किसी की न सुनी। दो वर्ष पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। इसके पूर्व ही दोनों का प्रेम प्रपंच चल रहा था।

गांव के युवक की शादी के बाद पत्नी दो महीने ही ससुराल में रही। उस दौरान उसके मायके का एक युवक उससे मिलने आता था। पहले तो लोगों ने शक नहीं किया परंतु उसके व्यवहार से पति को शक हो गया। इसी बात पर पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ करता। पति ने युवक का यहां आना-जाना बंद करवा दिया। इससे गुस्साई पत्नी मायके चली गई। दोनों पक्षों ने पति-पत्नी को एक करने के लिए प्रयास किए।

पिछले 15 मार्च को पंचायत के बाद पत्नी फिर ससुराल आ गई। उसके बाद भी प्रेमी से उसकी बात मोबाइल द्वारा होती रही। सुबह अचानक प्रेमी बाइक लेकर विवाहिता के ससुराल पहुंच गया। पति ने देखा तो आग बबूला हो गया। फोन कर अपने साले को भी बुला लिया। हंगामा शुरू हुआ तो मौके पर पूरे बस्ती के लोग जमा हो गए। उसके बाद अपने भाई व गांव वालों के सामने भी विवाहिता प्रेमी का साथ छोड़ कर पति के साथ राजी नहीं हुई। बहुत समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तब लोगों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर चली गई। गांव में इसकी चर्चा होती रही।

No more articles