हिन्दू मान्यता के अनुसार मंदिरों और देवालयों में पति-पत्नी का एकसाथ पूजा करना अच्छा माना जाता है। लेकिन देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर नामक स्थान में एक ऐसा मंदिर है, जहां पति-पत्नि के एक साथ पूजा करने पर तलाक हो जाता है। हिमालय की गोद में बना यह मंदिर श्राई कोटि माता के नाम से प्रसिद्ध है।

यह देवी दुर्गा को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है, यहां पति और पत्नी के लिए देवी के पूजन और दर्शन की अलग-अलग व्यवस्थाएं है। इस मंदिर के बारे में लोगों का मानना है कि यदि कोई दंपति यहां देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन एकसाथ कर लेता है, तो उसे दंड भुगतना पड़ता है।

लोग बताते हैं कि चाहे जिस कारण से हो, समुद्र तल से 11000 फीट की ऊंचाई पर बने इस मंदिर में देवी माता की पूजा या दर्शन करने से पति-पत्नी में संबंध-विच्छेद यानी अलगाव या तलाक हो जाता है। लेकिन इसे आस्था कहें या अंधविश्वास, दंपति श्रद्धालु यहां एकसाथ देवी माता के दर्शन हरगिज नहीं करते हैं। हालांकि यह बात कितनी प्रतिशत सही हुई है या होती है, इसका कोई निश्चित प्रमाण नहीं है।

No more articles