12 घंटे कब्र में बिताने के बाद भी जिंदा निकली मासूम

12 घंटे कब्र में बिताने के बाद भी जिंदा12 घंटे कब्र में बिताने के बाद भी जिंदा निकली मासूम । एत्मादपुर में पिता के साथ सो रही बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठा लिया। उसको ले जाकर मिट्टी में दफन कर दिया। 12 घंटे बाद पता चला कि मासूम को दफना दिया गया है। लोंगों ने तुरंत मिट्टी हटाकर बच्ची को बाहर निकाला तो पता चला कि बच्ची जिंदा है। इस बच्ची का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह स्वस्थन है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह घटना आगरा से 20 किमी दूर स्थित धौर्रा गांव की हैं जहां बुधवार की रात 10 बजे 6 वर्षीय तनु अपने पिता विनोद बघेल के साथ खाट पर सोई हुई थी। इसके बाद रात करीब 2 बजे उसके पिता की नींद खुली तो तनु उन्हें वहां नहीं मिली। इसके बाद घर के कोने-कोने में तलाशी की गई, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद पूरे गांव में ग्रामीण उसे ढूंढने लगे। बच्ची को खोजते-खोजते सुबह हो गई, लेकिन वह नहीं मिली।

1 2
No more articles