ट्रस्ट के नाम होगी परवीन बाबी की सारी संपत्ति!

ट्रस्ट के नाम होगी परवीन बाबी की सारी संपत्ति!

source

ट्रस्ट के नाम होगी परवीन बाबी की सारी संपत्ति! बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परवीन बाबी की मौत को एक दशक से भी ज्यादा बीत गए हैं। हाल ही में बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री परवीन बाबी से जुड़े वसीयत का प्रमाण पत्र जारी किया है। बंबई हाई कोर्ट के द्वारा परवीन बाबी की वसीयत के अनुसार उनकी संपत्ती का ज्यादातर हिस्सा सामाजिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

जनवरी 2005 में जुहू स्थित अपार्टमेंट में परवीन बाबी की मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के तुरंत बाद मुराद खान ने दावा किया कि बाबी ने उन्हें उनकी संपत्ति का प्रभारी बनाया था जिसमें उनका जुहू स्थित अपार्टमेंट, जूनागढ़ में एक मकान, जेवर और बैंक में जमा राशि शामिल थी।

14 अक्टूबर को न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने बाबी की वसीयत के असली होने का प्रमाणपत्र जारी किया जब उनके रिश्तेदारों ने कहा कि वह मामले पर अब और अनुसरण नहीं करना चाहते हैं। बॉबी के रिश्तेदार वसीयत की प्रामाणिकता को चुनौती दे रहे थे।

1 2
No more articles