images

सिर्फ छाते बेचकर कमा डाले 30 लाख रूपये , मुंबई के नौजवान प्रतीक ने एमबीए करने के बाद कुछ साल नौकरी की। जल्द ही प्रतीक का मन नौकरी से ऊब गया और उसने अपना बिजनेस करने की सोची। प्रतीक ने छाते बेचने का बिजनेस शुरू किया। एक साल में दोषी ने 30 लाख रुपए के छाते बेच डाले। प्रतीक के दोस्त एमबीए करने के बाद अच्छी कंपनियों में नौकरी कर मोटी सैलरी पा रहे थे। लेकिन प्रतीक नौकरी छोड़ने के बाद बेरोजगार घूम रहा था। कुछ समय खाली रहने के बाद प्रतीक ने डिजाइनर छाते का बिजनेस शुरू करने का मन बनाया। प्रतीक ने साल 2014 में इस बिजनेस को शुरू किया। शुरुआत में प्रतीक ने 500 छाते बनाए और उसे अपने फैमिली, रिश्तेदारों और दोस्तो में में बेचना शुरू किया।

1.35 लाख रुपए लगाकर प्रतीक ने छाते बनाने की मशीन और बाकी सामान जुटाए। इनके छातों का स्टाइल और लुक मार्केट के बाकी छातों से अलग था। इसी कारण लोगों को इनके छाते पंसद आने लगे। प्रतीक को लगा कि इस मार्केट में काफी जगह खाली है, जिसका फायदा उसे मिल सकता है। दूसरी ओर, इस शख्स ने ठान लिया था कि नौकरी करके दूसरों को अमीर बनाने से अच्छा है कुछ अपना किया जाए।

1 2
No more articles