राहुल गांधी की खाट पंचायत में बंटे 15 लाख के चेक। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में 15-15 लाख रूपए के फर्जी चेक बांटने का मामला सामने आया है। राहुल गांधी की खाट पंचायत के दौरान एक व्यक्ति गांव वालों को चेक बांट रहा था। लोग चेक पाने के लिए पागल हुए जा रहे थे लेकिन जब उन्हें चेक की असलियत के बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार जो चेक गांव वालों में बांटे गए उन चेकों पर फेंकू नमो लिखा हुआ है। बांटे गए इन चेकों पर कंगाल बैंक इंंटरनेशनल का पता धोखाधड़ी, झूठ का बाजार, हवा हवाई, बंगला न 00 लिखा है। चेक नंबर भी 420 लिखा है। काला धन खाते से दिया गया चेक फर्जी निकलने पर ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

1 2
No more articles