बीहड़ से राजनीति में आने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। साल 2014 के चुनाव से ठीक पहले उम्मेद ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था। उम्मेद कहते हैं उनकी घर वापसी हुई है। उम्मेद सिंह यूपी विधानसभा चुनावों के पहले कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए ऑस्कर फर्नांडिस ने कहा कि उनके शामिल होने से यूपी चुनाव में पार्टी को फायदा होगा।

ऑस्कर फर्नांडिस ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मंजूरी मिलने के बाद उम्मेद सिंह पार्टी में शामिल हुए हैं। हम पार्टी में उनका स्वागत करते हैं। मुझे भरोसा है कि यूपी में पार्टी को उनसे फायदा होगा।’’ सिंह बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आये हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में उनका जनाधार है। फूलन देवी वहीं की रहने वाली थीं।

26 जुलाई 2000 को शेर सिंह राणा ने फूलन की घर से बाहर आते हुए हत्या कर दी। फूलन की हत्या के बाद उम्मेद सिंह ने भी खुद को राजनीति से जोड़ लिया। कांग्रेस ने 2004 में उन्हें बस्ती संसदीय सीट से टिकट दिया, लेकिन करीब तीन लाख वोट पाकर भी वे संसद नहीं पहुंच सके। साल 2007 में कांग्रेस ने अकबरपुर से टिकट दिया, लेकिन उम्मेद फिर हारे। साल 2009 में उम्मेद ने सुरक्षित सीट शाहजहांपुर से फिर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। साल 2014 का लोकसभा चुनाव उम्मेद ने शाहजहांपुर से ही लड़ा, लेकिन बसपा के झंडे के साथ।

अगले स्लाइड में जरूर पढ़ें – दस्यु सुंदरी फूलन देवी की जिंदगी की संक्षिप्त कहानी

1 2
No more articles