LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब! पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। हाल ही में एक बार फिर पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी की जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन घुसपैठो को भी गिरफ्तार किया। दरअसल पाकिस्तान अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कारिंदा महमूद अख्तर के जरिए भारतीय हाई कमीशन की जानकारी हासिल कर पाक भेजता था। महमूद अख्तर हाई कमीशन में नौकरी करता था। इसके अलावा उसके तीन साथी भी इस काम में उसका साथ दे रहे थे, लेकिन राजनयिक सुरक्षा को देखते हुए महमूद को पूछताछ के बाद छोड़ना पड़ा।

महमूद हाई कमीशन में ढाई साल से तैनात था। महमूद रावलपिंडी का रहने वाला है और बलूच रेजीमेंट का हवलदार है। जनवरी 2013 से आईएसआई में डेपुटेशन पर है। वीसा सेक्शन में होने से महमूद का बहुत लोगों से संपर्क होता था। ऐसे में जासूसी के लिए आसानी से तैयार होने वाले लोग ढूंढना आसान था। महमूद पैसे का लालच देकर लोगों को काम में लगाता था। इसके अलावा लोगों को रिझाने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल किया गया।

1 2
No more articles