मौसम के मिजाज आज कल कुछ नासाज़ दिख रहे हैं। कभी सर्दी हो जाती है तो कभी गर्मी कभी तेज़ धूप निकलती है तो कभी बिना मौसम बारिश होने लगती है। ऐसे में बीमारियाँ पनपना आम बात है। बदलते इस मौसम का सबसे बड़ा खतरा इस शैतान से है जो लाखो लोगो की जान का दुश्मन बनता है। थोड़ी सी लापरवाही इंसान की मौत का कारण बन सकती है और इस शैतान का नाम है मच्छर। सुनने में तो यह अजीब लगता है लेकिन इसके द्वारा लखो लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

जाइए जैसे मौसम में बदलाव आता है, बीमारियों का आना शुरू हो जाता है। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियां अधिक फैलने का खतरा होता है। मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू बीमारियां है जो बदलते मौसम में सबसे ज्यादा पनपती है। इसमें डेंगू मच्छर के काटने से डेंगू बुखार हो जाता है।

डेंगू बुखार ऐसी बीमारी है जो एडीस नामक मच्छर के काटने से फैलता है। एडीस मच्छर तो सिर्फ डेंगू का वाहक होता है लेकिन असली काम डेंगू परजीवी करते हैं। जिनसे संक्रमित व्यक्ति की जान भी जा सकती है। हर साल मारे गए लोगों की संख्या लगभग 7,25,000 है। मच्छरों द्वारा फैलने वाला मलेरिया अकेले सलाना छह लाख लोगों की जान लेता है। डेंगू बुखार, येलो फीवर और इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियां भी मच्छरों से फैलती हैं।

No more articles