कुछ टिप्स जिसके जरिए आप पा सकते हैं मच्छरों से छुटकारा

मच्छर

कुछ टिप्स जिसके जरिए आप पा सकते हैं मच्छरों से छुटकारा। रात को सोते वक्त मच्छरों का हमला किसी की भी नींद खराब करने और बीमारियों को न्योता देने के लिए काफी है। मच्छरों के काटने से हर साल 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है। कितना खतरनाक है ये छोटा सा जीव जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को लेकर आता है। अक्सर हम मच्छरों के हमले से बचने के लिए बहुत उपाए करते हैं लेकिन फिर भी मच्छर काटना नही छोड़ते। आज हम आपके लिए ऐसे कुछ टिप्स लेकर आए है जिसके जरिए आप काफी हद तक मच्छरों के खतरे को कम कर सकती है।

अगर व्यक्ति अधिक लंबा और मोटा है तो उसे खून के संचार के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। इससे आराम करते वक्त अधिक कार्बन-डाईऑक्साइड निकलती है और मच्छर ऐसे लोगों के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं। जापान और फ्रांस के वैज्ञानिकों के एक शोध के मुताबिक शाम के समय मच्छर सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में ठंडे पानी से पैर धोकर और बंद अंगूठे की चप्पल पहनकर मच्छरों को खुद से दूर रखा जा सकता है।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles