वो महिला से कर्ज वसूलने के लिए ये काम भी करेंगे, महिला को अंदा़ज़ा नहीं था… , बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द निवासी महिला को कर्ज देकर अवैध तरीके से ब्याज वसूलने वाली दो महिला व टेलरिंग शॉप संचालक के खिलाफ पुलिस ने सूदखोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्जदारों से परेशान होकर उसने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ महिला ने यह भी बताया है कि कर्ज देने वालों ने उससे चेक में साढ़े चार लाख रुपए रकम भरवा लिया है और चेक में हस्ताक्षर भी ले लिए हैं। अब चेक बाउंस के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 3-4 कर्जा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

तोरवा पुलिस के अनुसार देवरीखुर्द निवासी माधवी नायडू पति श्रीनिवास नायडू (33) ने करीब 4 साल पहले मकान बनाने के लिए अपने परिचित के शिवम टेलर के संचालक सुरेश कौशिक, जया अग्रवाल व श्रीमती मल्लेवार से उधारी में 2 लाख 50 हजार रुपए लिए थे।

रकम 5 फीसदी ब्याज की दर से दी गई थी। इसके बाद से वह लगातार ब्याज के साथ कर्ज चुका रही थी। लेकिन कर्ज चुकता नहीं हो रहा था। दोनों महिला व सुरेश कौशिक मिलकर उससे और ब्याज मांग रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अब तक ढाई लाख रुपए से भी अधिक राशि दे चुकी है। फिर भी उसे ब्याज समेत मूलधन की मांग की जा रही है।

No more articles