मनचाहा लोन दिलाने के एवज में महिला के साथ बार बार बनाता रहा शारीरिक संबंध और एक दिन… , पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव की एक महिला ने बैंक कर्मी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि बैंक कर्मी ने उसका वीडियो भी बना लिया है और अब इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैक मेल कर रहा है। बैंक कर्मी ने उसके पेंशनर ससुर के खाते में भी होल्ड लगा रखा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में महिला ने कहा है कि कुछ समय पूर्व बैंक कर्मी से उसकी मुलाकात हुई। बैंक कर्मी ने उसे बैंक से लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। लोन दिलाने के बहाने वह घर तक पहुंच गया और झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। पत्र में कहा गया है कि उसे केवल पचास हजार के लोन की जरूरत थी और उसका पांच लाख का लोन स्वीकृत करा दिया और इसमें गारंटर भी उसके ससुर को बना दिया। पांच लाख के लोन पर उसके खाते में मात्र 3.20 लाख रु पए ही आए। कम धनराशि आने पर पूछने पर बैंक कर्मी ने उसे गोलमोल जबाव दिया।

 

No more articles