नालंदा में पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का विरोध किया तो पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मुहल्ले की है।

इस संबंध में पीड़िता विद्या देवी ने पति समेत तीन लोगों के विरूद्ध महिला थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस के समझ बताई की पति प्रभाकर मिश्रा को एक महिला से अवैध संबंध पिछले कई माह से चल रहा है। जिसका विरोध किये जाने पर पति द्वारा आये दिन प्रताड़ित कर रहे थे। 25 फरवरी 2017 को घर में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर पत्नी भड़क उठी।

जब उक्त महिला को घर में होने का विरोध किया तो पति ने उसे पीटा। घटना के बाद पीड़िता ने आत्महत्या का भी प्रयास किया लेकिन बच्चों की ममता ने ऐसा करने से रोक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

No more articles