पूरी दुनिया में स्टंटमैन अजीबो-गरीब और दिलदहला देने वाले करतब कर लोगों को हैरान कर देते है। आज हम आपको एक ऐसी स्‍टंटवूमन के बार में बताने जा रहे हैं जिसने अपने खतरनाक स्‍टंट के जरिये सभी को चकित कर दिया। बचपन से ही ये अपना नाम कई बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा चुकी है। इसी कड़ी में उन्होंने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है।

इस स्‍टंटवूमन ने स्टंट में स्विच से पंखे को बंद करने के बजाय अपनी जीभ से उसे बंद करके सभी को दांतों तलें उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। उनका ये स्टंट बहुत सुर्खियां बटोर रहा हैं साथ ही उनके इस स्टंट का वीडियो भी वायरल हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया की जोई लैमोर को लीक से हटकर चीजें करना पसंद है. उन्हें लोग जोई एलिस के नाम से भी जानते हैं। बस इसी चाहत ने उन्हें स्टंटवूमन बना दिया। उन्होंने सर्कस में 15 वर्ष तक काम किया है। पूरी दुनिया में कई खतरनाक स्टंट के शो किए हैं।

No more articles