थाने में महिला चौकी इंचार्ज और दरोगा के बीच हुई मारपीट

थाने में महिला

थाने में महिला चौकी इंचार्ज और दरोगा के बीच हुई मारपीट। उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना सुभाषनगर में एक मुल्जिम की पिटाई का विरोध करना महिला चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया है। थाने के एक दरोगा ने महिला चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा के साथ गाली-गलौज की और उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए। अपने साथ हुए बुरे बर्ताव की पीड़िता इंचार्ज ने एसएसपी आरके भारद्वाज से शिकायत कर दी और मामले की जांच शुरू हो गई है।
बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे सुभाषनगर चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा पति का श्राद्ध करने के बाद थाने पहुंची थीं। उनके क्षेत्र के तौकीर रजा खां और उनके किराएदार के लड़के शानू उर्फ गुड्डू में मारपीट हो गई थी। शानू ने ईंट से तौकीर रजा की नाक पर हमला किया था। इसलिए शानू के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी। तौकीर के कहने पर दरोगा महेंद्र यादव शानू की पिटाई कर रहे थे। शर्मिला ने कहा- मामला मेरे इलाके का है। आप तौकीर के कहने पर शानू की पिटाई मत करो, मैं खुद इस मामले को देख लूंगी।

 

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles