पत्नी के साथ सेक्स करते वक्त पति ने ले लिया गर्लफ्रैंड का नाम, उसके बाद , अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने पति की सेक्स के दौरान चाकू मार कर हत्या कर दी। दरअसल, पत्नी के साथ यौन संबंध बनाते हुए पति ने एक अन्य महिला का नाम ले लिया था।

इस पूरी घटना पर बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘क्रिस्टीना ने अपने पति की हत्या महज इस वजह से कर दी क्योंकि उसके पति ने सेक्स करते हुए एक अन्य महिला का नाम ले लिया था।’ पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला के साथ हुई कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कुबूल लिया है। बताते चलें कि क्रिस्टीना बालाजी बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी से ग्रस्त है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, 39 वर्षीय क्रिस्टीना बालाजी नामक महिला अपने पति के साथ सेक्स कर रही थी। इसी दौरान उसके पति के मुंह से एक अन्य महिला का नाम निकल गया। इस बात से क्रिस्टीना इतनी आहत हो गई कि उसने अपने पति की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी।

क्रिस्टीना बालाजी को स्थानीय पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। क्रिस्टीना ने किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से पति की हत्या की।

No more articles