16 साल की लड़की घर में अकेली थी, वो इश्क में अंधा घर में घुसा और… , भंडारिया रोड सर्वोदय कॉलोनी के पास स्थित बस्ती में एक तरफा प्यार में युवक ने एक किशोरी को घर में घुसकर गले और हाथों पर चाकू मार दिया। किशोरी को बचाने आए भाई को धमकाया और बाद में खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में काम कर रही थी। उसका 12 वर्षीय भाई कमरे में मौजूद था। इस दौरान 23 वर्षीय आरोपी मुकेश पिता हजारी दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। उसने किशोरी के बाल पकड़कर नीचे पटक दिया और साथ लाए चाकू से उसके गले पर वार किया।

 बताया जाता है कि युवक व किशोरी के बीच प्रेम प्रंसग था लेकिन पिछले एक माह से किशोरी ने उससे बात करना बंद कर दी थी। स्कूल आते-जाते समय भी मुकेश उसका पीछा करने लगा था। इसको लेकर किशोरी ने उससे बात करने से भी मना कर दिया था।इसके बाद भी मुकेश उससे एक तरफा प्यार कर रहा था। घायल मुकेश ने बताया कि गुरुवार को प्रेमिका को किसी और लड़के से बात करते हुए देख लिया था। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए दूसरे दिन शुक्रवार को वह उसके घर पहुंच गया और चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक के पिता हजारी राठौर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटा इंदौर से आया है। वह मिस्त्री का काम करता है।

इस दौरान भाई उसे बचाने के लिए आया तो मुकेश ने उसे चाकू दिखाते हुए धमकाया। भाई मदद के लिए लोगों को पुकारता हुआ घर से बाहर आ गया। उसकी आवाज सुनकर रहवासी घर पहुंचे तो मुकेश किशोरी को चाकू मार रहा था। उसके गले के अलावा दोनों हाथों पर उसने चाकू मारा।लोगों ने उसे पकड़कर एक तरफ किया। इस बीच लोगों से छूटकर मुकेश ने खुद पर चाकू से वार किए। गले व हाथ पर उसने चाकू मारा है। घटना की जानकारी लगते ही दोनाें के परिजन घर पहुंचे। यहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक शेषनारायण तिवारी, कोतवाली टीआई दिलीप पुरी और एसआई सोनू सितोले मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच की। अस्पताल पहुंचकर नगर पुलिस अधीक्षक तिवारी ने युवक व किशोरी से घटना को लेकर पूछताछ की है। किशोरी के पिता ऑटो चलाते हैं। सुबह पत्नी के मजदूरी पर जाने के बाद वह भी ऑटो लेकर चला गया। घर पर बेटी व दो बेटे अकेले थे।

 

 

No more articles