ये कहानी अज़ीब तरह की है पहले ये लोग प्यार में ऐसे डूबे की शादी करके पति पत्नी बन गए लेकिन फिर बाद में ये लोग भाई-बहन बन गए। अजीब तरह का रिश्ता है इन दो लोगों के बीच।बात अहमदाबाद की है। यहां रहने वाले एक लड़का-लड़की में प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा और दोनो ने बिना घर में बताए चुपके से शादी कर ली थी। लेकिन कुछ महीनों बाद एक ऐसा राज खुला जिसे सुनकर दोनों के होश उड़ गए। हुआ ये कि लड़की ने जिस लड़के से शादी रचाई थी वह उसका भाई निकला। सच सामने आते ही लड़़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ दिए। परेशान लड़की ने इस मामले में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर इंसाफ की माँग है।

इसे भी पढ़िए- कामुक होंठ चाहिए तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे!

इनके प्रेम कहानी की शुरुआत एक शादी में हुई लड़का-लड़की वहीँ मिले। बातचीत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगीं और बातें प्यार में बदल गईं। और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। और दोस्तों की मदद से एक मंदिर में शादी कर ली। इसे कोर्ट में रजिस्टर भी करा लिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर जाकर रहने लगे। जब-तब मिलते रहते। कई महीने गुजर गए। एक दिन फैमिली फंक्शन में दोनों की फिर से मुलाकात हो गई। वहीं रिश्तेदारों से लड़के को पता चला कि उसकी पत्नी उसकी फर्स्ट कज़न है तो उसके होश उड़ गए। और लड़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ लिए।
सच सामने आने के बाद लड़की अब तलाक लेना चाहती है। वह नहीं चाहती कि बाकी की जिंदगी भी वह रिश्ते में भाई के साथ गुजारे। इसके लिए उसने पुलिस से संपर्क साधा है।

No more articles