ये बच्ची खा जाती है सारे खिलौने!

अपने खिलौने खा जाती है ये बच्ची, कारण हैरान कर देगा

ये बच्ची खा जाती है सारे खिलौने! बच्चों को सबसे ज्यादा जो चीज पसंद है वह है खिलौने और चॉकलेट। कोई भी बच्चा अपने खिलौने से सबसे ज्यादा प्रेम करता है, लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसे खाने में खिलौने पसंद है। यह लड़की रोज का एक खिलौना खा जाती है, लेकिन इसकी वजह क्या है? 6 साल इस लड़की को कुक पिका नाम की बीमारी है। इस बीमारी में लोग ऐसी चीजें खाते हैं जो खाने की नहीं होती। जो लोग पिका से पी‌ड़ित होते हैं वो अक्सर न खाने योग्य चीजें जैसे मिट्टी, कच्चे चावल, सोफा, चादर, चूना आदि ही खाते हैं।

यही नहीं ये बच्ची अक्सर अपने फोम से बने खिलौने जैसे टेडी बियर को खाती है। डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को पिका बीमारी होती हैं, उन्हें खाने की भूख नहीं लगती। उनके अंदर अजीब सी चीजों को खाने की तलब उठती है और वो चोरी छिपे उसे खाकर ही मानते हैं।

चारलोट की मां ने पहली बार उसे सोफा खाते हुए तब पहली बार देखा था जब वो महज एक साल की थी। बेटी की इस हरकत से मां और पिता दोनों ही परेशान थे।

1 2
No more articles