शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था और पति उतर आया हैवानियत पर , गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनारटोली गांव में गुरुवार की देर शाम दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए। आसपास के लोगों से इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि ससुराल लेकर जाने के बाद फिर से उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो गुरुवार की देर शाम सलोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आसपास के लोगों से इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका के गले व अन्य स्थानों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गला दबाकर हत्या करने के पहले सलोनी देवी के साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी नंदकुमार गुप्ता की पुत्री सलोनी देवी की शादी गत 16 फरवरी को मीरगंज थाना क्षेत्र के पुरानी भट्ठी सोनार टोली मोहल्ला निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर सलोनी देवी को उसके पति तथा ससुराल के लोग दहेज की मांग के प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर सलोनी देवी अपने मायके चली आई। लेकिन मायके आने के दो-चार दिन के बाद ससुराल के लोग उन्हें बुलाकर अपने घर ले गए।

No more articles