काले धन को सफ़ेद करने की दौड़ में गूगल पर तरीके ढूँढने की रेस में गुजरात सबसे आगे चला गया। दोपहर 2:00 बजे तक गुजरात में राजकोट सबसे आगे रहा और उसके बाद सूरत और वड़ोदरा में ये तरीके ढूंढे गए। यूपी में आगरा का स्थान चौथा रहा, जहां काले धन को सफेद करने के तरीके गूगल पर ढूंढे जा रहे थे। 11 नवंबर को रात 9 बजे तक गुजरात में यह सर्च जबरदस्त ढंग से बढ़ गई और पूरे देश में गुजरात के पांच शहर टॉप ट्रैंड में शरीक हो गए। इनमें पहला स्थान राजकोट का रहा जबकि उसके बाद सूरत, गांधीनगर, आणंद और फिर वड़ौदरा के लोग आगे रहे। 9 बजे तक हरियाणा के अंबाला कैंट में काले धन को सफेद करने के तरीके ढूंढने वाले लोग देश में छठे स्थान पर रहे और आगरा ने सातवां स्थान हासिल किया

 

1 2
No more articles