महात्मा गांधी को भगवान मानकर प्रेमी जोड़े ने की मूर्ति के सामने शादी

महात्मा गांधी को भगवान मानकर प्रेमी जोड़े ने की मूर्ति के सामने शादी

महात्मा गांधी को भगवान मानकर प्रेमी जोड़े ने की मूर्ति के सामने शादी। आए दिन विवाह से जुड़े नए-नए मामले सामने आते ही रहते है। इस बार शादी से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भगवान मानकर शादी कर ली।

मामला बिहार के आरा का है जहां पर एक महिला की शादी दस साल पहले हुई थी, लेकिन किसी बीमारी के कारण एक वर्ष बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गई। पिछले साल ही महिला की जान पहचान एक व्यक्ति से हुई। दोनों करीब एक वर्ष से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों सदर अस्पताल में ही साफ-सफाई करते हैं।

हॉस्पिटल में ही काम के दौरान दोनों-दूसरे के नजदीक आए। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और मंदिर जाने के बदले सदर अस्पताल कैंपस में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने शादी रचा ली। दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज औऱ परंपरा के अनुसार हुई।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles