लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई क्लासिकल डांसर की मौत!

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई क्लासिकल डांसर की मौत!

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई क्लासिकल डांसर की मौत! आपने कई कलाकारो को स्टेज परफॉर्मेंस देते देखा होगा, लेकिन एक क्लासिकल डांसर के लिए स्टेज परफॉर्मेंस देना इतना महंगा पड़ा कि वे अपनी जान से ही हाथ धो बैठी। क्लासिकल डांसर अश्विनी एकबोटे का नाम तो आपने सुना ही होगा।

दरअसल अश्विनी एकबोटे एक पुणे के प्रसिद्ध भारत नाट्य मंदिर में स्टेज परफॉर्मेंस दे रही थी तभी वे अचानक से गिर गई जिसके बाद उन्हे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। किसी को क्या पता था कि यह अश्विनी एकबोटे का आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस है। अस्पताल में अश्विनी एकबोटे को पहुंचाया तो गया, लेकिन तब तक वह इस दुनिया को छोड़कर चल बसी थी।

44 साल की अश्विनी एकबोटे ने कई तरह के स्टेज नाटकों में काम किया है। उन्होंने मराठी नाटकों के अलावा मराठी चैनल पर कुछ शोज भी किए हैं। अश्विनी अपने पीछे पति और एक बेटा छोड़ गई हैं।

1 2
No more articles