मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला ने 16 साल के लड़के का बलात्कार किया है। मामला सामने आने पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के झंझाड़पुरा गांव की एक महिला ने 16 साल के किशोर के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद दो माह तक किशोर ने यह बात किसी को नहीं बताई।

मामले में पेंच तब फंस गया, जब महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने अवैध संबंध बनाने के इल्जाम में किशोर का ही अपहरण कर लिया।

उन्होंने किशोर को बंधक बनाकर कई दिनों तक मारपीट की और छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपए मांगें। जब किशोर के परिजन इतनी बड़ी रकम नहीं दे सके, तो महिला के ससुराल वाले उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने कोतवाली थाने ले गए।

जहां किशोर और महिला से पुलिस ने कड़ी पूछताछ करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ. महिला ने सच स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ही किशोर से दुष्कर्म किया था. महिला के बयानों के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति रोड़ीलाल, अजय, मांगीलाल, फूलसिंह तंवर पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है.

No more articles