तलाक देने के बाद भी, पति का जब मन करता पत्नी के साथ जबरन बनाता था यौन संबंध , मुरादाबाद में तलाकशुदा महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने तलाक के बाद उसके साथ बलात्कार किया और धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है।

सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी 28 वर्षीय युवती की शादी हाशमपुर गोपाल निवासी संदीप सिंह पुत्र होम पाल सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मन मुटाव हो गया। महिला ने आरोप लगाया है कि संदीप ने धोखा देकर दूसरी शादी कर ली।

इसके बाद पीड़िता को तलाक दे दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने तलाक के बाद उसके साथ बलात्कार किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

No more articles