56 साल के शख्स ने दादा-पोती के रिश्ते को किया कलंकित, पोती से की हैवानियत!, एक 56 साल के शख्स ने अपनी नाबालिग पोती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इंसानियत को शर्मसार और रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना मुंबई की है। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुजरात में बतौर चौकीदार काम करता था। वहीं लड़की के माता-पिता मुंबई में मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं। 13 वर्षीय पीड़िता अपने माता-पिता के साथ ही  रहती है। आरोपी की काफी समय से अपनी पोती पर गंदी नजर थी। आरोपी अक्सर मुंबई आता-जाता रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार,  इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पीड़िता के पेट में अचानक दर्द हुआ। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि वह दो महीने की प्रेग्नेंट है। नाबालिग बेटी के प्रेग्नेंट होने की बात सुनते ही माता-पिता के होश उड़ गए.। पूछताछ के बाद पीड़िता ने सारी बातें बता दी।

पीड़िता ने बताया कि दादा ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। और काफी समय से उसके साथ रेप कर रहे थे। नाबालिग के परिजनों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों की मदद से आरोपी को झांसा देकर मुंबई बुलवाया। जैसे ही आरोपी मुंबई पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

No more articles