मोदी की बहन ने बलूचिस्तान से भेजा गुजराती में संदेश! पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान में लगातार अत्याचार किए जा रहे है जिसकी वजह से लोगो में पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र के बाद अब वहां की एक महिला ने उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी है। बलूचिस्तान की मुस्लिम महिला ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बताया है।

इसे भी पढ़िए- राखी सावंत की हॉट ड्रेस पर मोदी- मोदी

बलूच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन करीमा बलूच ने यह वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान की महिलाओं का भाई बताया है। महिला ने कहा, ” श्री मोदी जी बलूच की सारी महिलाएं आपको अपना भाई मानती हैं। पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों की वजह से हमारे भाई लापता हैं या मारे गए हैं इसलिए मैं रक्षाबंधन के मौके पर आपसे अपील करती हूं कि इस मानवीय हिंसा के खिलाफ आप हमारी आवाज बने। हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं।’

बलूचिस्तान की महिला ने पीएम मोदी के लिए गुजराती भाषा में भी संदेश दिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर लालकिले से दिए भाषण में पाकिस्तान की ओर से बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों का साथ देने की बात भी ही थी। मोदी के इस सपोर्ट पर बलूच के लोगों ने भी आभार व्यक्त किया था। पाकिस्तान आर्मी के खिलाफ बलूचिस्तान और पीओके में विरोध हो रहा है। हाल ही में पीओके के लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

No more articles