मंगलवार की रात प्रधान मंत्री ने 1000 और 500 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद देश में लोगों का बुरा हाल है। हालांकि 80 फीसदी लोगों ने इस फैसले की सराहना भी की है। लेकिन इस बात को लेकर सब के दिमाग में एक सवाल आ रहा है कि इतना बड़ा फैसला लेने के लिए मोदी जी को सलाह किसने दी होगी। कौन है वो मास्टर माइंड जिसने एक ही दिन में पूरे देश को हिला कर रख दिया। आज हम आपको इस शख्स के बारे में बताते हैं।

दरअसल ये महानुभव हैं औरंगाबाद के मैकेनिकल इंजीनियर अनिल बोकील। ऐसा सुनने में आरहा है कि प्रधान मंत्री को बोकील ने ही यह प्रपोजल दिया था। वे पुणे के अर्थक्रांति संस्‍थान के महत्‍वपूर्ण सदस्‍य हैं। अनिल ने अपने प्रपोजल में कई महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए थे। उन्हीं सुझावों में से 500 और 1000 रुपए के नोट वापस लेना भी शामिल था।

1 2
No more articles