बिहार के बगहा के भैरोगंज बाजार गांव में एक बंदर ने एक चार महीने की बच्ची को पोखर में फेंक दिया जिस वजह से उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

बताया गया कि सोमवार दोपहर संजय सिंह की पुत्री घर में सो रही थी। उसकी मां किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान एक बंदर घर में घुसा और बच्ची को लेकर चल दिया। बंदर को बाहर निकलते देख परिजनों ने पीछा किया।

बच्ची की मां बंदर के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ी। गांव के कई अन्य लोग भी बंदर के पीछे दौड़े। बंदर बच्ची को लेकर गांव के समीप पोखर के पास पहुंचा। लोगों को आता देख कर वह पेड़ पर चढ़ गया। भीड़ पेड़ के समीप पहुंची तो बंदर ने बच्ची को नीचे पोखर में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से लोगों में दहशत है।

No more articles