पुरूषों को आकर्षित करती है कम उम्र की महिलाएं!

पुरूषों को आकर्षित करती है कम उम्र की महिलाएं!

source

पुरूषों को आकर्षित करती है कम उम्र की महिलाएं! पुरूष की उम्र चाहे जो भी हो लेकिन उसे पसंद हमेशा अपने से कम उम्र की महिलाएं ही आती है। जी हां हाल ही में किए गए एक सर्वे के अनुसार पुरूषों के मन में महिलाओं को लेकर जो रोमांटिक कल्पनाएं पनपती हैं, वह अधिकतर 20 से 30 वर्ष के बीच की महिलाओं को लेकर ही पनपती हैं।

सेक्शुअल रिलेशन से जुडा यह सर्वे हाल ही में फिनलैंड के रिसर्चर्स ने किया। रिसर्चर्स ने यह सर्वे 18 से 49 साल की उम्र के कुल 12,656 लोगों के बीच किया। इस स्टाडी का मकसद यह जानना था कि लोग सेक्शुअल रिलेशन के लिए किस उम्र का पार्टनर पसंद करते हैं। सर्वे में रिसर्चर्स ने लोगों से पूछा कि वे पिछले 12 सालों में किस उम्र के लोगों की ओर आकर्षित हुए और किस एज ग्रुप के व्यक्ति के साथ वे इंटिमेट हुए।

इस सर्वे से मिले रिजल्ट से यह पता चला कि ज्यादातर महिलाएं अपनी से ज्यादा उम्र वाले पुरुषों की ओर आकर्षित हुईं। उम्र के 30वें पड़ाव के पास पहुंच रही महिलाओं ने खास तौर पर औसतन खुद से चार साल बड़े पुरुषों को तरजीह दिया और महिलाओं की आयु बढ़ने के साथ-साथ उम्र का यह अंतर और भी घटता ही गया।

1 2
No more articles